Helpful Tips on www.tips4how2.blogspot.in
An unique blog that offers various Helpful Tips and News related to technology. As well as this blog provide Tutorial on PHP, MySQL,Blogging Tips and Search Engine Optimization (SEO).
Wednesday, 9 September 2015
Monday, 31 August 2015
Supportive Supervision visit at Bhadohi on 28-Aug-2015
http://epaper.jagran.com/epaper/28-aug-2015-53-Bhadohi-Gyanpur-Page-1.html
On Page 4
On Page 4
उपमहाप्रबंधक, तकनीकी परामर्शदाता एवं कार्यक्रम समन्वयक, एनआरएचएम ने जाना चिकित्सा व्यवस्था का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
ज्ञानपुर। एनआरएचएम के उप महाप्रबंधक डा. पीके श्रीवास्तव एवं तकनीकी परामर्शदाता आशीष मौर्य के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बृहस्पतिवार को जिले में पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने के बाद समुचित साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। चिकित्सकों को हिदायत दी गई कि मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
बृहस्पतिवार को निरीक्षण से पूर्व डाक्टर से लेकर कर्मचारी तक पूरी वर्दी में दिखे। पूरा अस्पताल परिसर चमचमाता नजर आया। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के उप महाप्रबंधक डा. पीके श्रीवास्तव, परामर्शदाता आशीष मौर्य एवं कार्यक्रम समन्वयक दिनेश पाल सिंह की राज्य स्तरीय टीम करीब 11 बजकर 30 मिनट पर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, जिला अस्पताल का ब्लड बैंक, अल्ट्रासाउंड, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, आपरेशन थियेटर एवं एक्सरे कक्ष को देखा। इमरजेंसी कक्ष में उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत की। इस दौरान मरीजों से पूछा कि उन्हें खाना आदि मिलता है। एंबुलेंस से ले आने और ले जाने के लिए पैसा तो नहीं लिया जाता। मरीजों ने सब कुछ ठीक होने की बात कही। कुछ मरीजों ने मलेरिया, टॉयफाइड सहित अन्य जांच में गड़बड़ी का आरोप लगाया। डीजीएम ने उसे सही करने की हिदायत अफसरों को दी। उन्होंने डाक्टरों को हिदायत दी कि वह मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करें। वह शुक्रवार को भी जिले में सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण कर जायजा लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले की जांच रिपोर्ट वह मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को देंगे।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Subscribe to:
Posts (Atom)



Fb-2.jpg)
+fb-1.jpg)